फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: महिला ने पति के लिए जेल में जमा करवाई LCD, अंदर से निकले छह मोबाइल और नशीले कैप्सूल

Fri, 12 Jan 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फिरोजपुर सिटी थाना ने जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी हवालाती विजय कुमार, कैदी गोपाल चंद व गोपाल की पत्नी कश्मीरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैदी व हवालाती पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी कश्मीरो को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Drugs - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पुलिस की बढ़ती सख्ती के कारण अब कैदियों ने जेल में मोबाइल और नशा मंगवाने का नया तरीका ढूंढा है। ऐसा ही एक वाकया केंद्रीय जेल फिरोजपुर में सामने आया है। 
विज्ञापन


दरअसल एक महिला ने अपने पति के लिए जेल में एलसीडी भेजी। इसकी चेकिंग करने पर एलसीडी में से छह मोबाइल, दो हैडफोन, एक डाटा केबल और 440 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। थाना सिटी पुलिस ने कैदी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सर्बजीत सिंह की ओर से फिरोजपुर सिटी थाना में दी गई शिकायत के मुताबिक 9 जनवरी 2024 हवालाती विजय कुमार निवासी गांव रामगढ़, जिला फाजिल्का व कैदी गोपाल चंद्र निवासी बस्ती आवा सिटी फिरोजपुर ने आपसी मिलीभगत कर कैदी गोपाल चंद की पत्नी कश्मीरो से हवालाती विजय के नाम 32 इंच की एलसीडी जेल में जमा करवाई। 
विज्ञापन


11 जनवरी को इस एलसीडी की जेल में मैकेनिक व वार्डन कुलदीप कुमार ने बारीकी से चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एलसीडी के अंदर से तीन टच स्क्रीन मोबाइल, तीन की-पैड वाले मोबाइल, दो हेडफोन, एक डाटा केबल व 440 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। 

फिरोजपुर सिटी थाना ने जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी हवालाती विजय कुमार, कैदी गोपाल चंद व गोपाल की पत्नी कश्मीरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कैदी व हवालाती पहले से ही जेल में बंद हैं, जबकि आरोपी कश्मीरो को भी पकड़ लिया गया है। उक्त सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें