फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले विधायकों की मुश्किलें बढ़ी, जानिए कैसे?

Mon, 02 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से संबंधित 41 अन्य विधायक और एक आजाद विधायक ने बीते 11 नवंबर को एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन विधायकों को इस्तीफों की वेरिफिकेशन के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार, स्पीकर की ओर से अपनी संतुष्टि और यह सुनिश्चित करने के लिए कि संबंधित विधायकों ने त्याग पत्र अपनी मर्जी से दिए और उचित हैं, यह जांचने के लिए संबंधित विधायकों को बीते 20, 21 व 22 दिसंबर को बाद दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में बुलाया था, लेकिन पंजाब कांग्रेस विधायक दल के सचिव की ओर से 15 दिसंबर को भेजे पत्र में विपक्ष के नेता ने स्पीकर को सूचित किया था कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने त्यागपत्र दिए हैं, वे नई दिल्ली में व्यस्त होने के कारण स्पीकर के समक्ष नहीं पहुंच सकते।
विज्ञापन

41 कांग्रेसी, एक आजाद और चन्नी ने दिया था इस्तीफा

- फोटो : File Photo
इस संबंध में विधायकों को 10 दिन का और समय दिया जाए। स्पीकर ने विधायकों को 3 जनवरी को उपस्थित रहने को कहा गया था।

सोमवार को पंजाब कांग्रेस वैधानिक पार्टी के सचिव एसी कौशिक की ओर से भेजे पत्र में सूचित किया गया कि कांग्रेस से संबंधित विधायक 3 जनवरी को स्पीकर के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते। इसके लिए उन्हें 10 दिन के बाद कोई समय दे दिया जाए।

स्पीकर ने पंजाब विधानसभा के उन सदस्यों, जिन्होंने त्यागपत्र दे दिए हैं, से मुलाकात के लिए 3 जनवरी को बाद दोपहर 2 बजे अपने कार्यालय में बुलाई बैठक स्थगित कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें