फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री ने खुद को अगवा करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। यहां के रहने वाले एक राजमिस्त्री ने उसे अगवा किए जाने के संगीन आरोप लगाए है। राजमिस्त्री के आरोप का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने केस के फैक्ट वेरिफाई करने की मुहिम शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नीरज सरना की माने तो आरोप की प्राथमिक जांच के दौरान केस पैसे के लेन-देन का सामने आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस केस से जुड़े सभी पहलुओं की बेहद गहनता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करने वाले सतीश ने आरोप लगाए हैं कि बीते शनिवार की रात को उसे कार में अगवा करके ले जाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ सामने वाले पक्ष की तरफ से विनोद ने पुलिस को बताया कि उसने झामपुर स्थित अपना मकान तैयार करने के लिए सतीश को 1.20 लाख रुपये का ठेका दिया था। इस काम को लेकर ही पैसों के लेनदेन को लेकर ही वह उसे शनिवार को घर पर लेकर आया था और आगे उसे अपने भाई के पास पैसों की बात करने के लिए लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पैसों की बात को लेकर ही सतीश ने अचानक से ही कार में शोर मचाते हुए नीचे कूदने का प्रयास किया। सतीश के शोर मचाने के चलते उसका ध्यान उसकी ओर चला गया और इस दौरान कार सड़क पर जा रहे एक मोटरसाइकिल से जा टकराई। इसके बारे में संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। सतीश को अगवा करने जैसी बात नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद केस से जुड़े फैक्ट वेरिफाई करना शुरू कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कुछ किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस विषय में सतीश ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें