शहर के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले की फाइनल स्कूल और संकाय की अलॉटमेंट लिस्ट वीरवार को जारी होगी। सुबह 11 बजे के बाद स्टूडेंट स्कूल और स्ट्रीम अलॉटमेंट की लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर देख सकते हैं।
10वीं में 10 सीजीपीए पाने वालेे काफी स्टूडेंट को पहली मेरिट लिस्ट में पसंद का स्कूल मिलना मुश्किल है। प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में सीटों के मुकाबले 9 और 10 सीजीपीए वाले स्टूडेंट की संख्या काफी अधिक है। काफी स्टूडेंट को पसंद के स्कूल और संकाय के लिए दूसरी काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ेगा।
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में साइंस, आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स की 13 हजार 500 सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया अपनाई है। इन के लिए 15 हजार 364 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है।
इस साल साइंस संकाय की सीटों के लिए 10 सीजीपीए वाले 651 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। 9 और 8 सीजीपी से पाने वाले स्टूडेंट की संख्या भी 2 हजार से अधिक हैं।
कॉमर्स के लिए 10 सीजीपीए वाले 152 और आर्ट्स के लिए 57 स्टूडेंट मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। 23 सरकारी स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स में भी कड़ा कंपीटीशन होगा। 9 और 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट ने आवेदन किया है।
शिक्षा विभाग ने इस बार स्टूडेंट की सुविधा के लिए 2015 में सभी 40 सरकारी स्कूलों की कट ऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर जारी की है। जिससे स्टूडेंट्स को स्कूल की परेफरेंस भरने में मदद मिल सके।
हेल्पलाइन पर आ रहे फोन कॉल्स 11वीं की कॉमन मेरिट लिस्ट के बाद शिक्षा विभाग के 14 हेल्पलाइन नंबर पर दाखिले को लेकर काफी फोन कर रहे हैं। प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट पसंद के स्कूल में दाखिले को लेकर चिंतित हैं। हेल्पलाइन पर हर रोज 100 से अधिक फोन कॉल्स आ रहे हैं।
867 स्टूडेंट के 10 सीजीपीए
शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए कुल 13 हजार 500 सीटों के मेरिट लिस्ट की जानकारी इस प्रकार है। 10 सीजीपीए वाले स्टूडेंट की संख्या ही 867 है। 9 सीजीपीए से अधिक 1500 से अधिक स्टूडेंट हैं। ऐसे में पहली काउंसिलिंग में सभी को पसंद का स्कूल मिलना मुश्किल है।
11वीं दाखिले का शेड्यूल
-30 जून सुबह 11 बजे मेरिट के आधार पर स्टूडेंट के स्कूल और संकाय अलॉटमेंट की लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
1 और 2 जुलाई को सुबह 9 से 1 बजे तक संबंधित स्कूल में फीस जमा होगी।
4 जुलाई से 11वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
दूसरी काउंसिलिंग के लिए 16 से 18 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
-23 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी
-25 से 27 जुलाई तक संबंधित स्कूल में फीस जमा करनी होगी।