फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बहन के घर गई पत्नी को उठाकर श्मशान घाट के पास ले गया पति, फिर दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

Wed, 18 Sep 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पीड़िता ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। उसका पहले पति से तलाक हो गया था। वह अपनी बहन के घर थी तभी आरोपी उसे घर से उठाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एक शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को बाबा बकाला के श्मशान घाट के पास अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। महिला के पति और उसके एक अज्ञात दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

महिला के मुताबिक, उसका पहले अपने पति के साथ तलाक हो चुका है। अब दूसरे पति के साथ भी उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। 10 सितंबर को वह अपनी बहन के घर बाबा बकाला में आई हुई थी। वहां उसका पति अपने एक दोस्त के साथ पहुंच गया और उसे कार में जबरदस्ती उठाकर श्मशान घाट के पास ले गया। दोनों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें