फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डेरा राधा स्वामी की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, विदेश में बैठा आतंकी पन्नू रच रहा साजिश

Sun, 13 Nov 2022 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आतंकी पन्नू ने संत गुरिंदर सिंह को चेतावनी दी है कि वह केंद्र सरकार का किसी भी तरह साथ न दे। वीडियो में पन्नू ने डेरा मुखी और डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की बात की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को डेरा ब्यास पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव लल्ले स्थित डेरा राधा स्वामी की दीवार पर लिखे राष्ट्र विरोधी नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कुछ दिन पूर्व ब्यास डेरे में डेरामुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात से भड़का है। इसी बौखलाहट में रविवार को तलवंडी भाई के गांव लल्ले स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग घर की दीवार पर अलगाववादी नारे लिखवा डाले। यही नहीं इसका एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में पन्नू खुद बोल रहा है कि डेरामुखी मोदी से हाथ मिलाकर अच्छा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू बोल रहा है कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिखों ने तलवंडी भाई स्थित डेरा राधा स्वामी की दीवार पर अलगाववादी और देश विरोधी नारे लिखे हैं। डेरामुखी ढिल्लों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिला रहे हैं। पन्नू कहता है कि दूसरी तरफ पाकिस्तान सिखों के साथ है।

राधा स्वामी डेरे वाले पंजाब में रहकर सिखों के साथ धोखा कर रहे हैं। आतंकी पन्नू डेरामुखी और मोदी की मुलाकात से काफी भड़क चुका है, इसीलिए उसने अब अपना निशाना डेरे को बना लिया है। इसीलिए तलवंडी भाई स्थित डेरे की दीवार पर नारे लिखे हैं। इससे पूर्व पन्नू रेल मंडल फिरोजपुर कार्यालय की दीवार, मुदकी के चौक पर बने शहीदों के बुत्तों व अन्य जगहों पर नारे लिखवा चुका है। 
विज्ञापन


पन्नू ने संत गुरिंदर सिंह को चेतावनी दी है कि वह केंद्र सरकार का किसी भी तरह साथ न दे। वीडियो में पन्नू ने डेरा मुखी और डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की बात की है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को डेरा ब्यास पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें