फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास में शरारती तत्वों का तांडव, गाड़ियों के शीशे तोड़े और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास इलाके में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और जब गाड़ी मालिकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित सोनू खान ने बताया कि वह मिल्क कॉलोनी में अपने घर के बाहर बैठे थे। रात लगभग नौ बजे कुछ युवक आए, जो पहले इस मोहल्ले में रहते थे और बाद में मोहाली शिफ्ट हो गए। वे अपने साथियों के साथ गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सोनू और उनके भाई अरशद खान पर हमला कर दिया। अरशद के हाथ और बाजू में गंभीर चोटें आईं, जबकि सोनू के मुंह पर चोट लगी। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों के हाथ में हथियार भी थे, जिससे हमला और खतरनाक हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें