मोहाली। पतंजलि योग समिति मोहाली दक्षिण ने 5 जनवरी को सेक्टर-68 के मां दुर्गा मंदिर में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का 32वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में सभी योग साधकों ने नित्य योग और प्राणायाम का अभ्यास किया, इसके बाद हवन यज्ञ और पतंजलि की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।
जिला प्रभारी ईश्वर कुमार ने यज्ञ करवाया। विशेष रूप से उपस्थित पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ के राज्य प्रभारी विनोद कुमार ने योग ऋषि स्वामी रामदेव और आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकिशन की 31 वर्षों की शून्य से शिखर यात्रा के बारे में जानकारी दी।