फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मलोया में बदमाशों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में मीट की दुकान चलाने वाले एक युवक पर कुछ बाइक सवार हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। तीन बाइक पर आए बदमाश हमला कर मारपीट करते हुए सारा सामान तहस-नहस कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीट की दुकान चलाने वाले राहुल ने बताया कि बुधवार को वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान तीन-चार बाइकों पर कुछ युवक आए। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। इन युवकों ने आते ही से डंडों से पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने गंडासी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होती देख युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें