पड़ोस में रहती नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर पहले तो उससे रेप किया, बाद में आरोपी ने जहर निगल लिया। मामला, रोहतक थाना क्षेत्र का है।
थाना कलानौर के अंतर्गत काहनौर में नाबालिग को घर में अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। परिजन जब मामले की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बाद में परिजनों के थाने पहुंचने पर मामला दर्ज किया गया। वहीं मामला पुलिस में पहुंचने की सूचना मिलने पर आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की। आरोपी को पीजीआई में दाखिल कराया गया।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर चले गए थे। घर में 14 वर्षीय बेटी अकेले ही थी। इसी बीच काहनौर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करने वाला युवक विक्की निवासी ककराना घर में घुस गया। बेटी से दुराचार करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।