फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वार्ड के निरीक्षण में सीवर और सड़कों में मिनीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने वीरवार को अपने वार्ड का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान सेक्टर-15 के बाजार का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान वहां चल रहीं विकास परियोजनाओं को भी देखा। उन्होंने पाया कि कई योजनाओं का काम काफी धीमा है।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उनके साथ एक्सईएन (बीएंडआर) धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पाया कि बाजार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे खराब हो चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पटेल मार्केट से बे-शॉप्स, एससीओ और बूथ तक बाजार के रास्तों की मरम्मत, टूटी रेलिंग और अन्य जर्जर संरचनाओं की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।


इस दौरान यह भी पाया गया कि सड़कों के खराब होने की मुख्य वजह सीवर लाइन का अधूरा काम है। सड़कें उबड़-खाबड़ और धूल-मिट्टी से भरी हैं। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें