फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा से किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मकान मालिक की बेटी को घर से भागकर ले जाने के आरोप में मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने नाबालिगको बाल सुधार गृह भेज दिया है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग शाम को सब्जी बेचने का काम भी करता था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि रविवार को उसकी बेटी घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद किरायेदार के बेटे के बारे में भी जानकारी ली गई तो वह भी घर से गायब था। दोनों के घर से गायब होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि नाबालिगउनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ भगा ले गया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ट्रेस की और सोमवार देर रात दोनों को चंडीगढ़ से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें