फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंत्री संदीप सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की याचिका पर कल होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला कोच से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के पॉलीग्राफ टेस्ट मामले में शनिवार को सुनवाई होगी। पीड़िता पक्ष के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि विधायक और मंत्री के मामले में जल्द सुनवाई के प्रावधान लागू किया जाए। बता दें कि इस मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने जिला अदालत में संदीप सिंह का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए याचिका दायर की थी। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग जरूरी है।
विज्ञापन





क्या है मामला



जूनियर महिला एथलीट कोच की ओर से छेड़छाड़ के संबंध में दी गई शिकायत पर 31 दिसंबर को हरियाणा के मंत्री एवं पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। पहले तो उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान करना जारी रखा। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से महिला डीएसपी पलक गोयल के सुपरविजन में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर रखी गई है। एसआइटी मामले की जांच, चार्जशीट तैयार करने सहित सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। महिला कोच के सबूतों से मंत्री संदीप के बयान मेल न खाने के चलते एसआईटी ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें