फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का 80 फीसदी हिस्सा राज्यों के विकास पर खर्च होगा: गिरीराज सिंह

Tue, 26 Dec 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्रालय के राज्य मंत्री गिरीराज सिंह का कहना है कि देश के सर्वपक्षीय विकास के लिए जहां बड़े उद्योगों को बूस्ट किया जा रहा है। वहीं छोटे उद्योगों की अपग्रेडेशन पर भी खास तवज्जो दी जा रही है। इसके बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। वे सोमवार को सर्किट हाउस में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन


गिरीराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक सूबे को वहां की भौगोलिक परिस्थिति के हिसाब से विकसित करने में लगी है। देश की अर्थव्यवस्था में छोटे उद्योगों का अहम योगदान है। इस क्षेत्र की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। छोटे उद्यमियों को राहत देने के लिए सरकार की कई स्कीमें चल रही हैं। 

गिरीराज ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से देश मजबूत हो रहा है। मार्च 2018 तक जीएसटी सही तरीके से लागू हो जाएगा और उम्मीद के मुताबिक नतीजे सामने आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी से इकट्ठा होने वाली राशि का अस्सी फीसदी हिस्सा राज्यों के विकास पर खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


बख्शे नहीं जाएंगे 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के दोषी  
उन्होंने कहा कि 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। मामले में कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है। 

तीन तलाक पर कानून बनने से आएगी अपराध में कमी
तीन तलाक के मुद्दे पर गिरीराज ने कहा कि इस बाबत कानून बनने से औरतों का असल में सशक्तीकरण हो सकेगा और औरतों के खिलाफ अपराधों में कमी आएगी। इस अवसर पर एडीसी सुरभि मलिक, इकबाल सिंह संधू, अमरिंदर सिंह मल्ली, मेजर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें