स्कूल प्रिंसिपल पर भड़के मंत्री धर्मसोत
पंजाब की नई सरकार वीआईपी कल्चर को खत्म करने का दावा करती रही है, लेकिन इस दावे के अलग उसके मंत्री अपने रुतबे को दिखाने से पीछे नहीं हैं। पटियाला के नाभा जिले के विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत जब एक स्कूल की नई बिल्डिंग के उद्घाटन करने पहुंचे, तो वो गुस्से से लाल- पीले हो गए।
मंत्रीजी नाभाा में स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन उद्घाटन के लिए बने पत्थर पर अपना नाम तीसरे नंबर पर देखकर उनका पारा चढ़ गया। इसे अपनी तौहीन मानते हुए मंत्रीजी ने स्कूल की प्रिंसिपल को खूब डांट लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने प्रिंसिपल से स्कूल बिल्डिंग के निर्माण में लगी लागत के बारे में भी सवाल किया।
जहां मंत्री साहिब ने स्कूल प्रबंधक और ट्रस्ट को बधाई देनी थी, वहीं इस बात से भड़क गए कि नींव पत्थर पर मंत्री जी का नाम आखिर में लिखा हुआ था और मंत्री की तरफ से इस बात को न सहन करते हुए उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात कह दी। यही नहीं मंत्री के गुस्से को देखते हुए बीच बचाव करने उतरे शख्स को भी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने फटकार लगा डाली।