फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें सुन अफसरों पर भड़के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सोमवार तक मांगी रिपोर्ट

Wed, 12 Feb 2020 12:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में मंगलवार को शिकायत निवारण कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने कमेटी के सदस्यों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इससे चन्नी अधिकारियों पर भड़क गए और उन्हें सोमवार तक सभी शिकायतों का निपटारा कर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


सदस्यों ने मंत्री के सामने कहा कि तीन माह पहले हुई बैठक में रखी गई शिकायतों का तो आज तक निपटारा नहीं हुआ है अब नई बैठक करने का क्या लाभ है। यदि शिकायतें सुनकर उन्हें अनदेखा ही करना है तो बैठकें करने की क्या जरूरत है। ऐसे तो अधिक शिकायतें एकत्र होती जाएंगी। इस पर भड़के मंत्री चरणजीत चन्नी ने अधिकारियों को तुरंत आदेश जारी किए कि सोमवार तक इन सभी शिकायतों का हल कर उन्हें रिपोर्ट दी जाए। 

वह सोमवार को फिर मुक्तसर में आकर बैठक करेंगे। वह इस मामले में सोमवार को होने वाली बैठक में किसी तरह की कोई किंतु, परंतु नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए मुक्तसर व मलोट नगर काउंसिल को एक-एक करोड़, गिद्दड़बाहा को 75 लाख और बरीवाला को 25 लाख रुपये दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर एमके अरविंद कुमार, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, एसएसपी राजबचन सिंह, एडीसी (विकास) एचएस सरां, जिला परिषद चेयरमैन नरिंदर काउणी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरचरन बराड़, सरजबीत सिंह काका बराड़, भिंदर शर्मा मौजूद थे।

‘दिल्ली में भाजपा की हार था मुख्य मुद्दा’ 
चरणजीत चन्नी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जिले में अलग-अलग दफ्तरों में शिकायत बॉक्स लगाए जाएंगे। आने वाली शिकायतों को लोगों व अधिकारियों के समक्ष खोला जाएगा। दिल्ली चुनाव में आप की फिर से सरकार बनने और कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने पर उनका कहना था कि उनका मुख्य मुद्दा तो भाजपा को हराना था, जोकि देश में नफरत फैला रही है, जिसमें वह सफल रहे हैं। 

बिजली के बढ़े दामों पर जाखड़ की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक करने और समझौता रद्द करने पर उन्होंने कहा कि यह उनका विभाग नहीं है और न ही यह आज का विषय है। शहर में हड्डा रोड़ी व कूड़ा डंप की जगह न होने पर उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया कि सोमवार तक इस समस्या को हल किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें