फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खट्टर बोले, आत्महत्या करने वाला पूर्व सैनिक शहीद नहीं

Fri, 04 Nov 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रामकिशन ग्रेवाल की सुसाइड पर मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया बयान
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद मानने से इंकार कर दिया है। हालांकि सरकार की ओर से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की मदद और सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है। ये ऐलान हरियाणा सरकार की ओर से पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर बोले, खुदकुशी करने वाला शहीद नहीं कहलाता, शहीद वो होता है जो सीमा पर वीरता से लड़ते हुए अपनी जान वार देता है। वीर कभी खुदकुशी नहीं किया करते।" जब खट्टर से पूछा गया कि राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार करने का फैसला तो राज्य सरकार ने किया है। इस पर सीएम ने कहा, "राजकीय सम्मान अलग बात है। सैनिक था देश के लिए लड़ा, अब भले ही सुसाइड किया है, पर था तो फौजी ही।"

ये भी पढ़ें: पूर्व सैनिक का गांव में अंतिम संस्कार, दिल्ली सरकार देगी एक करोड़ मुआवजा

इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से केजरीवाल ने पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद करार देते हुए एक करोड़ मुआवजा देने की बात कही थी। रामकिशन को दिल्ली सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है तो वे उसी राज्य में शहीद माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम लिए बिना मंत्री अनिल विज बड़ी बात बोल गए

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर अनिल विज का बयान
पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में पहुंचे केजरीवाल और राहुल गांधी के मुद्दे पर नाम लिए बिना मंत्री अनिल विज बड़ी बात बोल गए। उन्होंने कहा कि जैसे लाइट जलने पर मच्छर भागकर आते हैं, वैसे ही कैमरा ऑन होने पर ये भागे आते हैं। गौरतलब है कि अनिल विज ने ये बयान अपने ऑफिशियल टिवटर अकाउंट पर टवीट किया।
  Jaise light jalne par macchar bhaag ke aate hain,vaise hi camera on hone par ye bhaagte hain:Anil Vij,Haryana Minister on Rahul and Delhi CM pic.twitter.com/BaVzbFtCd0 — ANI (@ANI_news) November 3, 2016
इससे पहले स्थानीय सांसद धर्मबीर सिंह और अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। तीनों नेताओं ने एक बंद कमरे में रामकिशन के परिवार से बात की और उन्हे पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें