फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मंत्री अमन अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, केंद्र सरकार पर बोला हमला

Tue, 23 Jan 2024 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
विज्ञापन
मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी भी स्तर पर कोई बात नहीं आई है लेकिन पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हाईकमान के हर आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और पंजाब में पार्टी अपनी सरकार के दो साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास के आधार पर वोट मांगेगी। मंगलवार को वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम में पूरी दुनिया की आस्था है और इसे सियासी रंगत देना अनुचित है। देश की जनता तय करेगी कि कौन सी पार्टी रामराज्य पर पहरा दे सकती है।

धर्म से प्रेरणा ली जानी चाहिए, धर्म का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन भिजवाए जा रहे हैं, जोकि सियासत के प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि सुनाम में रेलवे अंडरब्रिज के लिए 19 जनवरी को टेंडर खुल गए हैं और 12 फरवरी अंतिम तिथि है। आठ माह के भीतर यह अंडरब्रिज पूरा होना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें