14 वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में मिनर्वा क्लब ने बेंगलुरु को करारी शिकस्त देते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की। यह मैच सेक्टर-17 स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया। मिनर्वा अकादमी की टीम से सेजन ने 6 वें, 34 वें, 45 वें, 53 वें, 72 वें, 84 वें मिनट में छह गोल दागे। नोगदंबा ने 18 वें, 20 वें, 23 वें, 40 वें और 42 वें मिनट में 5 गोल किए।
थोएबा ने 11 वें और 46 वें मिनट मे 2 गोल, हनेबा ने 60 और 77 वें मिनट में 2 गोल, गोबिंद ने 65 वें और 70 वें मिनट में 2 गोल, वहीं जीत में सेलयो, अमरजीत, भगीरथ और जैक्सन ने 1-1 गोल का योगदान दिया। दिन में खेले गए अन्य मैच में नवी मुंबई फुटबॉल अकादमी ने डीएस नादिया कोलकाता की टीम को 2-0 से मात दी। टीम से एस. शाह ने 9 वें और 40 वें मिनट में 2 गोल किए।
तीसरे मैच में दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला ने अमरजीत फुटबॉल अकादमी कुराली को 2-0 से शिकस्त दी। गौरव ने 36 वें और 89 वें मिनट में 2 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-42 स्थित फुटबॉल ग्राउंड में महिलपुर फुटबॉल अकादमी और सेकरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुरदासपुर की टीमों के बीच खेला गया मैच एक-एक गोल की बराबरी पर रहा।