फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करके लगा दी शोरूम में आग, दोषी करार

Tue, 17 Dec 2013 09:44 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित साई स्टूडियों में चोरी कर आग लगाने वाले आरोपी युवक को स्थानीय कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। युवक पर आरोप था कि उसने पहले तो लाखों रुपये के कैमरे चोरी किए उसके बाद दुकान में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया था और कैमरे भी रिकवर हुए थे। असल में आरोपी युवक इस दुकान पर पहले काम करता था, लेकिन कुछ समय के बाद उसने यहां से काम छोड़ दिया था।

कुछ माह के बाद उसने दोबारा यहां आकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने करीब 10 लाख रुपये की कीमत के लैंस, और लाखों रुपये की कीमत के कैमरे चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड लिया था और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। जेल में जाने के बाद युवक ने हाईकोर्ट में वकील के माध्यम से शिकायत दी कि उसके साथ सेक्टर-16 की चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने कुकर्म किया। इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कुकर्म का मामला भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें