फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती पटोला मार्केट जाना है तो पहुंचे सर्कस ग्राउंड

Tue, 17 Dec 2013 09:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में एक माह तक चलने वाली तिब्बती पोटाला मार्केट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन जनजातीय राष्ट्रीय आयोग के उपाध्यक्ष और लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने किया।

इस मार्केट में बीस दुकानें है। काबीलाई क्षेत्रों से आए यह दुकानदार और छोटे व्यापारी इस मौसम में मैदानी इलाकों में कपड़ों की बिक्री करते हैं।

आम पब्लिक को यहां किफायती दाम पर जैकेट, मफलर्स, स्वेटर, गर्म कपडे, पजामा, टोपी समेत अन्य सामान मौजूद होगा।

इस मार्केट में तिब्बती किचन का प्रावधान है। इसमें खरीददारी करने आए लोग तिब्बती व्यंजन का मजा ले सकेंगे।

उद्घाटन सत्र में तिब्बती और कबीलाई क्षेत्रों की पारंपरिक छटा देखने को मिली।

इस मौके पर तिब्बती युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसमें याक डांस भी पेश किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें