फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के मसीहा बनने को तैयार ये 6 शाही परिवार

Fri, 11 Apr 2014 01:38 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार की चल और अचल संपत्ति में पिछले दो चुनाव के बाद से 16 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पारिवारिक सदस्यों की ओर से दायर हलफनामों के अनुसार परिवार की कुल चल और अचल संपत्ति 116 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 100 करोड़ थी।
विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल की चल और अचल संपत्ति शामिल थी। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए सुखबीर और हरसिमरत की घोषित कुल संपत्ति करीब 109 करोड़ है, जिसमें मुख्यमंत्री के 2012 वाले सात करोड़ शामिल कर लिए जाएं, तो राशि 116 करोड़ तक पहुंच जाती है। हरसिमरत बठिंडा से लोकसभा प्रत्याशी हैं।

कैप्टन परिवार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार की ओर से नामांकन पत्रों के साथ दायर किए गए हलफनामों के अनुसार उनकी अपनी, पत्नी परनीत कौर, पुत्र रणइंदर सिंह तथा पुत्रवधू की कुल चल और अचल संपत्ति 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 2012 के विधानसभा चुनाव तक यह आंकड़ा 94 करोड़ रुपये था। अमरिंदर अमृतसर और परनीत पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

बाजवा परिवार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह बाजवा और उनकी पत्नी विधायक चरणजीत कौर की संपत्ति में भी पिछले चुनाव की तुलना में इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में दुगनी हो गई है। 2012 में यह 12.35 करोड़ थी, जो बढ़कर अब 25 करोड़ रुपये हो गई है।

बेअंत परिवार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोतों की संपत्ति में भी समय के साथ इजाफा हो रहा है। लुधियाना से कांग्रेस के प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और उनके चचेरे भाई और कवरिंग केंडिडेट गुरकीरत सिंह कोटली की चल और अचल संपत्ति पिछले चुनावों की तुलना में करीब दोगुनी हो गई है।

बेअंत सिंह के पोते बिट्टू 2009 में श्री आनंदपुर साहिब सीट से चुने गए थे और कोटली 2012 में खन्ना से विधायक बने थे। दोनों चुनावों के समय इनके द्वारा दिए गए हलफनामों के अनुसार उनकी कुल चल और अचल संपत्ति करीब सवा तीन करोड़ बनती थी, जो अब छह करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

मनप्रीत परिवार

शिअद से अलग होकर पीपीपी का गठन करने वाले मनप्रीत सिंह बादल के परिवार की संपत्ति में भी पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 15 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। मनप्रीत बादल, उनकी पत्नी और उनके पिता गुरदास बादल की कुल चल और अचल संपत्ति इस समय 65 करोड़ की हो गई है, जो 2012 के विधानसभा चुनाव के वक्त करीब 50 करोड़ रुपये थी। मनप्रीत बादल बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिक्रम मजीठिया

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति भी निरंतर उठान की ओर है। 2012 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी सहित 11.50 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति थी, जो इस लोकसभा चुनाव में 14 करोड़ की हो गई है। बिक्रम ने अपनी बहन हरसिमरत कौर बादल के कवरिंग केंडिडेट के रूप में बठिंडा से नामांकन दाखिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें