फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह ने मनाया अपना 91वां जन्मदिन, फिटनेस के राज पर बोले- सुबह की दौड़ सबसे बड़ा टॉनिक

Fri, 20 Nov 2020 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
पद्मश्री मिल्खा सिंह अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन

पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 साल के हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर- 8 स्थित अपने घर में केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत मिल्खा सिंह, पोते हरजय सिंह भी मौजूद रहे। परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मिल्खा सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह आज भी खुद को पूरी तरह फिट पाते हैं। इसमें सुबह की सैर और व्यायाम का विशेष योगदान है। 

विज्ञापन


स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक
मिल्खा सिंह ने कहा कि लोग अपने काम काज में व्यस्त रहते हैं। इस भागदौड़ और आपाधापी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। यह गलत है। लोगों को लंबी जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अपने लिए समय निकालना चाहिए।

रोज सुबह व्यायाम करना चाहिए। योग, ध्यान से शरीर को अंदर से मजबूत बनाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक है। ऐसे में अपने लिए दो घंटे का समय सुबह जरूर निकालना चाहिए। कोरोना से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनते देखने की तमन्ना
मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत का कोई नौजवान 400 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाए। इस लक्ष्य को मैं अपने जीवन में हासिल नहीं कर सका। लॉस एंजिल्स में मैं इस दौड़ में चौथे नंबर पर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें