इसी तरह 11 अगस्त से 500 एमएल लस्सी का रेट 2 रुपये बढ़कर 13 से 15 रुपये हो गया है। जबकि वीटा की एक लीटर लस्सी का रेट 3 रुपये बढ़कर 25 से 28 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इसी तरह वीटा के 5 किलो के दही मटका पैकिंग (डबल टोंड मिल्क से तैयार) का रेट 15 रुपये बढ़ाकर 240 से 265 रुपये कर दिया गया है। वीटा ने अपनी डिस्ट्रिब्यूटर्स को इस संदर्भ में सूचना भेज दी है।
यह भी पढ़ें- 32 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा हरियाणा, आज से 15 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वीटा द्वारा बढ़ाए दामों के चलते जहां उपभोक्ताओं की जेबें तो ढीली होंगी लेकिन वहीं वीटा के रिटेलरों में खासा रोष है। इन रिटेलरों का कहना है कि जब भी रेट बढ़ता है, तो डिस्ट्रिब्यूटरर्स की तो कमीशन बढ़ा दी जाती है। मगर रिटेलर पुरानी कमीशन पर ही काम करता है, जिससे उसे कोई लाभ नहीं होता। रिटेलरर्स ने मांग की है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स की तरह उनका कमीशन भी बढ़ाया जाए।