फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के इन जिलों में बढ़ें वीटा दूध के दाम, दही और लस्सी के लिए भी जेब करनी पड़ेगी ढीली

Sun, 11 Aug 2019 11:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वीटा ने उन तीन जिलों जहां पंजाब की वेरका उत्पादों की अधिक सप्लाई है, वहां अपने उत्पादों के रेट में इजाफा किया है, ताकि वेरका से कंपीटिशन बना रहे। वीटा ने अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में अपने छह लीटर दूध पैकिंग समेत दही व लस्सी के रेट बढ़ा दिए है। 

विज्ञापन


करीबन सवा महीना पहले भी वीटा ने इन जिलों में दूध की आधा लीटर पैकिंग समेत पनीर और दही की 200 व 400 ग्राम पैकिंग के रेट भी दो से पांच रुपये तक बढ़ाए थे। अब एक बार फिर वीटा ने अपने रेट रिवाइज्ड कर उपभोक्ताओं को झटका दे दिया है।

इसे भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: हाउस ऑफ कॉमन्स के बाद अब हाउस ऑफ लार्ड में भी गीता होगी विराजमान
विज्ञापन


वीटा ने अपनी छह लीटर दूध की पैकिंग में तो दो बार इजाफा कर दिया है। वीटा के छह लीटर दूध की पैकिंग में वीटा ने दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाया है यानी पूरी पैकिंग में 12 रुपये बढ़ गया है। यह पैकिंग अभी 270 रुपये की है, जो अब 282 रुपये की मिलेगी। इससे पहले ये पैकिंग 258 रुपये की थी, मगर रेट बढ़ने के यह 270 रुपये की हुई थी, लेकिन अब इसका रेट और बढ़ गया है।

विज्ञापन

इसी तरह 11 अगस्त से 500 एमएल लस्सी का रेट 2 रुपये बढ़कर 13 से 15 रुपये हो गया है। जबकि वीटा की एक लीटर लस्सी का रेट 3 रुपये बढ़कर 25 से 28 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इसी तरह वीटा के 5 किलो के दही मटका पैकिंग (डबल टोंड मिल्क से तैयार) का रेट 15 रुपये बढ़ाकर 240 से 265 रुपये कर दिया गया है। वीटा ने अपनी डिस्ट्रिब्यूटर्स को इस संदर्भ में सूचना भेज दी है।

यह भी पढ़ें- 32 प्रतिशत कम बारिश से जूझ रहा हरियाणा, आज से 15 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

वीटा द्वारा बढ़ाए दामों के चलते जहां उपभोक्ताओं की जेबें तो ढीली होंगी लेकिन वहीं वीटा के रिटेलरों में खासा रोष है। इन रिटेलरों का कहना है कि जब भी रेट बढ़ता है, तो डिस्ट्रिब्यूटरर्स की तो कमीशन बढ़ा दी जाती है। मगर रिटेलर पुरानी कमीशन पर ही काम करता है, जिससे उसे कोई लाभ नहीं होता। रिटेलरर्स ने मांग की है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स की तरह उनका कमीशन भी बढ़ाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें