फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर माइक्रो एटीएम शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

Wed, 23 Nov 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर माइक्रो मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ और मोहाली में पहले कैश माइक्रो एटीएम ने शहर के फेज-3 ए स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इस पेट्रोल पंप पर बुधवार को शाम पांच बजे से माइक्रो एटीएम के जरिये लोगों को 2000 रुपये तक का कैश मिलना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


 एक ओर शहर के जहां अधिकांश एटीएम सेंटरों के शटर डाऊन हैं, वहीं मोहाली फेज-3 ए स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के पेट्रोल पंप पर यह सुविधा मिलना बड़ी राहत है। 

फिलिंग स्टेशन के संचालक सोहन लाल ने बताया कि चंडीगढ़ से पहले मोहाली में यह सुविधा उनके पेट्रोल पंप से शुरू की गई। इसके लिए उन्होंने एचपीसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश लेने को परेशान हैं स्थानीय नागरिक

नोटबंदी
बुधवार शाम पांच बजे इस एटीएम सेवा को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के सीनियर सेल्ज अफसर अविनाश डोगरा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ की मौजूदगी में शुरू किया।

 इस सेवा के शुरु होते ही कैश लेने वालों की कतार लग गई। महज डेढ़ घंटे में करीब 50 लोगों को दो हजार रुपये तक का कैश मुहैया कराया गया।

कैश लेने को परेशान हैं स्थानीय नागरिक
बैंकों और एटीएम सेंटरों में कैश का टोटा बरकरार है। रोजमर्रा का खर्चा चलाने के लिए लोगों को उधारी करने पर विवश होना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें