फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी से बदले जाएंगे खराब मीटर

Fri, 03 Jan 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बिजली के खराब मीटरों को बदलने के लिए 6 जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं की औसत के आधार पर बिल बनाने से संबंधित शिकायतों में कमी आएगी। बिजली की खपत की सही जानकारी उपलब्ध होगी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के खराब मीटरों को बदलने के निर्देश का अनुपालन होगा।

बिजली वितरण निगम की परिचालन समीक्षा समिति की बैठक में बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने अधिकारियों को कहा कि वे उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


यह तय करें कि बिलिंग से संबंधित शिकायतों का निपटारा 24 घंटे में हो जाएं। इसके लिए परिचालन प्रकोष्ठ के सभी एसई, एक्सईएन और एसडीओ कार्यदिवसों में 9 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

चीफ इंजीनियरों को भी हर सोमवार को कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि बिजली वितरण निगमों ने उपभोक्ताओं को अपनी सभी प्रकार की शिकायतें ई-मेल से भेजने की सुविधा भी नए साल से उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन


उनकी शिकायतों का तुरंत पंजीकरण किया जाएगा और उनका शीघ्र निवारण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए उनकी शिकायतें एसएमएस द्वारा दर्ज करने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें