बता दें आठ जून के बाद से लगातार अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को भीषण गर्मी के बाद दोपहर को बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुई बारिश का दौर 40 मिनट तक चला। इस दौरान 3.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद भी पारे में कोई गिरावट नहीं आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
बारिश के दौरान 10 डिग्री गिरा पारा
दोपहर बाद चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार 40 मिनट की बारिश के समय पारे में 10 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि यह दौर कुछ ही देर चला लेकिन इस दौरान लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की।
आगामी तीन दिनों तक मौसम का हाल
- दिनांक कैसा रहेगा मौसम तापमान (अधिकतम और न्यूनतम)
- 14 जून खुला रहेगा मौसम 40.0 29.0
- 15 जून आंशिक बादल 40.0 28.0
- 16 जून खुला रहेगा मौसम 40.0 28.0