तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग ने बुधवार से ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई है। मंगलवार को तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। गुरदासपुर 38 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.2 डिग्री, लुधियाना का 32.9, पटियाला का 31.8, पठानकोट का 35.2, गुरदासपुर का 38.0, एसबीएस नगर का 32.1, बरनाला का 34.7, फतेहगढ़ साहिब का 31.6, जालंधर का 34.8 और रोपड़ का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक मोगा में सबसे अधिक 38.5 एमएम की बारिश पड़ी, जबकि अमृतसर में 2.2, पटियाला में 15.0, पठानकोट में 19.2, एसबीएस नगर में 6.5 एमएम बारिश हुई। पठानकोट में 23.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बाढ़ का असर: लोहिया के 3 प्राइमरी स्कूल 22 जुलाई तक रहेंगे बंद
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोहिया खास ब्लॉक शाहकोट के 3 प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी 22 जुलाई तक कर दी है। डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने बताया कि लोहियां खास ब्लॉक के सरकारी प्राइमरी स्कूल मुंडी चौहलियां, सरकारी प्राइमरी स्कूल मुंडी शहरियां और सरकारी प्राइमरी स्कूल धक्का बस्ती बंद रहेंगे। डीसी बताया कि जिन स्कूलों को बंद रखा है उन्हें राहत कैंप बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं और उनमें आसपास के सैकड़ों लोग जीवन यापन कर रहे हैं।