फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में चढ़ने लगा पारा, 28.1 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे धूप की तपिश बढ़ सकती है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 और 26 मार्च को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जो 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 27 मार्च को एक बार फिर आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें