फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली-पंजाब-उत्तराखंड ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पांचवें खेलो मास्टर्स गेम्स का रविवार को उत्साह और प्रतिस्पर्धा के बीच समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में देशभर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड की टीमों ने विभिन्न खेलों में अपना दबदबा साबित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और स्विमिंग के फाइनल मुकाबले खेले गए। फुटबॉल में दिल्ली 50 प्लस टीम ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराकर खिताब जीता, जबकि उत्तराखंड 40 प्लस टीम ने हरियाणा को 1-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कबड्डी में हिमाचल प्रदेश ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा। टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। हॉकी में पंजाब और तमिलनाडु का जलवा देखने को मिला। पंजाब ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की, वहीं तमिलनाडु ने 40 प्लस और 50 प्लस दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। बास्केटबॉल में हरियाणा और मेजबान चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा 50 प्लस टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चंडीगढ़ ने 30 प्लस, 40 प्लस और 60 प्लस वर्गों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें