फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा एट 43.6 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए तेज धूप में मुंह ढककर जाती युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। इससे पहले वर्ष 2018 में भी मई के महीने में पारे ने इसी आंकड़े को छुआ था जबकि वर्ष 2013 में शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बीते 11 वर्षों में सबसे अधिक रहा था। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। सूरज की तपिश से दिनभर गर्म हवाएं चलीं जिससे लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रविवार को गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। मौसम विभाग के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि राजस्थान से काफी गर्म हवाएं आ रही हैं। मौसम बिल्कुल साफ है, इसलिए राजस्थान से सटे हुए शहरों में तापमान काफी ज्यादा है। इसके अलावा मार्च और अप्रैल का महीना भी काफी गर्म रहा और अनुमान के अनुसार बारिश भी नहीं हुई इसलिए पारा लगातार बढ़ रहा है।
विभाग का कहना है कि मई में गर्मी तेज होती है लेकिन इस बार पारा तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। अभी मौसम में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। आगामी दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आएगी लेकिन रविवार को तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
साल दर साल अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष तापमान
2011- 41.3
2012- 43.2
2013- 43.8
2014- 41.5
2015- 43.4
2016- 43.1
2017- 42.5
2018- 43.6
2019- 43.5
2020- 43.1
2021- 42.1
बॉक्स
अगले पांच दिनों में ऐसा रहेगा मौसम (डिग्री सेल्सियस में)
दिन- अधिकतम न्यूनतम तापमान
रविवार- 44- 26
सोमवार- 40- 28
मंगलवार- 39- 27
बुधवार- 40- 26
वीरवार- 41- 26
बॉक्स
16 व 17 मई को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी के बाद 16 और 17 मई को गर्मी से थोड़ा आराम मिल सकता है। दो दिन हल्के बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होना का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें