फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zirakpur: करियाना की दुकान पर सिगरेट लेने आए युवक, काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भागे; देखें वीडियो

Tue, 21 Jan 2025 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दुकान के मालिक विक्की ने बताया कि सुबह के समय उसकी मम्मी सुधा रानी दुकान पर थी। इस दौरान सुबह करीब 6:10 बजे दो युवक दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे।
विज्ञापन
मोबाइल उठाता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरकपुर में नाभा साहिब गांव में सुबह के समय एक करियाना की दुकान में सामान लेने आए दो युवक काउंटर पर रखे दो मोबाइल लेकर भाग गए। दुकान पर मौजूद महिला ने युवकों का पीछा भी किया लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। युवकों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन




दुकान के मालिक विक्की ने बताया कि सुबह के समय उसकी मम्मी सुधा रानी दुकान पर थी। इस दौरान सुबह करीब 6:10 बजे दो युवक दुकान में आए और सिगरेट मांगने लगे। जब युवकों को सिगरेट दी तो उनमें से एक युवक ने सिगरेट के पैसे देने के दौरान काउंटर पर रखे दो मोबाइल उठा लिए जिसके बाद दोनों भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मम्मी ने शोर मचाकर युवकों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें