फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक विभागों के सदस्यों ने कमियों के साथ लक्ष्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को एक्सटर्नर पीयर रिव्यू कमेटी के सदस्यों ने दूसरे दिन विभागों और लैब का दौरा किया। इस दौरान विभागों के अध्यक्षों, शिक्षकों और छात्रों ने विभागों की कमियों के साथ मजबूतियों, चुनौतियों और लक्ष्यों पर चर्चा की। पेक ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) और नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के लिए प्रेजेंटेशन से पहले पेक ने अपने स्तर पर तैयारी करने का प्रयास कर रहा है। कमेटी की ओर से तीन दिवसीय दौरे के बाद 15 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश होने पर उस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पेक निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि कमेटी में अकादमिक सदस्य, एलुमनी, इंडस्ट्री से जुड़े सदस्य और सिटिजन को शामिल किया गया है। पेक के हित में बेहतरीन सुझाव निकलकर सामने आ सके। दूसरे दिन विभागों में कमेटी के सदस्यों के सामने प्रेजेंटेशन हुई और इसके आधार पर सदस्यों ने रिपोर्ट बनाई। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ सीनेट हॉल में मुलाकात की और उनसे पेक के मुद्दों पर चर्चा की।
पेक की एक्सटर्नल पीयर रिव्यू कमेटी की अध्यक्षता आर्मामेंट रिसर्च बोर्ड, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. सतीश धवन कर रहे हैं। इसके अलावा कमेटी में टायनोर ऑर्थोटिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पुष्पेंद्रजीत सिंह, सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी इन इंडिया की जनरल सेक्रेटरी प्रो केया धर्मवीर, एनआईटी उत्तराखंड के डायरेक्टर प्रो ललित कुमार अवस्थी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, एलुमनी सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. प्रभदीप सिंह संधू शामिल है। पहले दिन सोमवार को कमेटी के सदस्यों ने सभी सेंट्रल फैसिलिटी का दौरा किया। इसमें कंप्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी, कॅरियर डेवलपमेंट एंड गाइडेंस सेंटर, सेमीकंडक्टर रिसर्च फैसिलिटी और सेंटर रिसर्च फैसिलिटी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें