फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ सिटी और मेरठ कैंट रेल मार्ग पर आज सात घंटे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेने होंगी रद्द

Tue, 26 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
train
विज्ञापन
मेरठ सिटी और मेरठ कैंट रेल मार्ग पर मंगलवार को सात घंटे का ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते पांच गाड़ियों को रद्द रखा जाएगा और तीन गाड़ियों को रास्ते में रद्द किया जाएगा।  
विज्ञापन


यह गाड़ियां रहेंगी रद्द 

 रेलवे ने पांच गाड़ी संख्या 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट, गाड़ी संख्या 54473 न्यू दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, गाड़ी संख्या 64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54473 न्यू दिल्ली-सहारनपुर को रद्द रखेगा।  

इन गाड़ियों को रास्ते में किया जाएगा रद्द  

रेलवे ने तीन ट्रेनों को रास्ते में रद्द रखने का फैसला लिया है, जिनमें गाड़ी संख्या 64562 अंबाला कैंट-दिल्ली पैसेंजर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रद्द रहेगी। यही गाड़ी सहारनपुर-दिल्ली के बीच भी रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रद्द रहेगी। यही गाड़ी सहारनपुर-दिल्ली के बीच भी रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रद्द रहेगी। यही गाड़ी सहारनपुर-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।  
विज्ञापन


यहां तक आएगी गाड़ी 

गाड़ी संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला कैंट पैसेंजर पुराने सहारनपुर तक जाएगी, लेकिन दिल्ली-सहारनपुर के बीच रास्ते रद्द रहेगी।  अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम प्रवीन गौड़ द्विवेदी ने बताया कि मेरठ सिटी और मेरठ कैंट के बीच कार्य चलने के दौरान सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रखा गया है। इस दौरान कई गाड़ियों को रद्द करने के अलावा कई गाड़ियों को बीच रास्ते में रद्द रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें