सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर यमुनानगर से सटे कलानौर स्टेशन के पास सबवे का निर्माण होने के कारण कल रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे रेल यातायात बंद रहेगा। जिसके चलते सहारनपुर - अंबाला पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। जबकि एक दर्जन गाड़ियों को आंशिक रद्द और अन्य एक दर्जन गाड़ियों का रूट परिवर्तित किया गया है।
पिछले सप्ताह भी शनिवार और रविवार को मेंटीनेंस कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया था और पूरा दिन अंबाला और सहारनपुर के बीच रेल यातायात ठप रहा था। इस रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
अंबाला-सहारनपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेन
1. ट्रेन संख्या 54541 मेरठ- अंबाला पैसेंजर।
2. ट्रेन संख्या 54540 अंबाला -निजामुद्दीन पैसेंजर
3. ट्रेन संख्या 54304 कालका - दिल्ली
4. ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
5. ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
6. ट्रेन संख्या 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर
7. ट्रेन संख्या 64513 सहारनपुर-नंगलदाम पैसेंजर
8. ट्रेन संख्या 12054 अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस
9. ट्रेन संख्या 12053 हरिद्वार- अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस
पानीपत-दिल्ली के रास्ते निकाली जाएंगी ये ट्रेन
1. गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी -अमृतसर एक्सप्रेस
2. रेलगाड़ी संख्या 14618 अमृतसर - बनमनखी एक्सप्रेस
3. ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर यात्रा
4. गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
5. गाड़ी संख्या 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस
6. ट्रेन नंबर 12588 जम्मू तवी- गोरखपुर एक्सप्रेस
ये ट्रेन चलेगी देरी से
1. ट्रेन नंबर 54252 एक्सप्रेस 2.30 घंटे रोकी जाएगी।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि रेलवे की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग पर मेंटिनेंस के चलते मेगा ब्लॉक रहेगा। इस कारण ट्रेन संख्या 64502 अंबाला- सहारनपुर पैसेंजर रविवार को रद्द रहेगी। कई अन्य ट्रेनों का प्रचालन प्रभावित रहेगा।