करतारपुर कॉरिडोर की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक अमेरिकी सिख को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वह बिना दस्तावेजों के गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की तरफ अवैध ढंग से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु अपने दस्तावेजों की जांच के बाद गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जा रहे थे, तो यह नौजवान उनके बीच घुस गया।