फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अहम मुद्दों को लेकर मिले कैप्टन और मनोहर लाल, आधे घंटे तक चला बातचीत का दौर

Fri, 12 Jul 2019 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनोहर लाल ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को नशे के विरुद्ध जंग में बेहतर तालमेल पैदा करने को लेकर विचार-विमर्श किया और 25 जुलाई को सभी उत्तरी राज्यों की अंतरराज्यीय बैठक करने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके दफ्तर में बैठक के बाद कहा कि बैठक की मेजबानी पंजाब द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री और जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल, दिल्ली के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से भी नशे संबंधी दूसरी अंतरराज्यीय बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है। इस संबंध में पहली बैठक पिछले साल अप्रैल में हुई थी और उत्तरी राज्यों ने पंचकूला (हरियाणा) में केंद्रीय सचिवालय स्थापित करने का फैसला लेने के अलावा खुफिया जानकारी और सूचना के आदान-प्रदान के लिए हर राज्य की ओर से नोडल अफसर तैनात करने का फैसला किया था। 

राज्यों ने साझे मंच पर नशे के विरुद्ध सक्रिय मुहिम के जरिये लड़ने पर सहमति जताई थी। इसके तहत सूचना के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ शुक्रवार को मीटिंग के बाद कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए दृढ़ है जो सरहद पार से पंजाब में तस्करी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह न केवल पाकिस्तान बल्कि देश के अंदरूनी हिस्सों खासकर कश्मीर से भी तस्करी किए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार नशे के विरुद्ध ढील सहन नहीं करेगी। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैप्टन का स्वागत किया और उन्हें भगवत गीता की एक प्रति और एक स्मृति चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें