फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के बीच बैठक आज, उठाया जाएगा ये मुद्दा

Sat, 13 Jul 2019 04:15 PM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े तकनीकी व अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच दूसरे दौर की बैठक 14 जुलाई को वाघा बॉर्डर पर सुबह 9:30 बजे होगी। इसमें भारतीय अधिकारियों द्वारा खालिस्तानियों को करतारपुर कॉरिडोर की बैठकों से दूर रखने और कॉरिडोर को आतंक मुक्त रखने का मुद्दा उठाया जाएगा। 

विज्ञापन

 

 

सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों की अनुमति, गुरुपर्वों और विशेष ऐतिहासिक मौकों पर 10 हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब के दर्शन की मांग, श्रद्धालुओं की एंट्री फीस पर भी बैठक में चर्चा होगी। 

उद्घाटन समारोह की तारीख पर चर्चा 
बैठक में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम की तारीख पर सहमति बन सकती है। उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के कौन-कौन से गण्यमान्य शामिल होंगे, उस सूची पर भी चर्चा होगी। पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पाकिस्तानी पक्ष का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। 

विज्ञापन


टाइम टेबल पर बन सकती है सहमति 
इस बैठक में कॉरिडोर को खोलने और बंद करने के टाइम टेबल पर सहमति बन सकती है। साथ ही गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को कितनी करेंसी अपने पास रखने की अनुमति होगी, कॉरिडोर के रास्ते पर निगाह रखने के लिए वीडियोग्राफी कराने और पूरे रास्ते में सीसीटीवी कैमरों लगाने पर भी चर्चा होगी। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं पर भी निर्णय होगा। दोनों देशों की बीच हॉटलाइन व्यवस्था भी स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें