केंद्र सरकार से बात करेगी कमेटी
अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाता है। यह कमेटी केंद्र सरकार से बातचीत करेगी। इसमें एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, पंजाबी अखबार अजीत के संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द, राजोआना की बहन बीबी कमलदीप कौर राजोआना, अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को शामिल किया गया है।
पांच सिंह साहिब ने फैसला लिया कि अगर केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2023 तक बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को रद्द नहीं करती है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की राष्ट्रपति के पास दाखिल याचिका पर विचार करेगी।
पांच सिंह साहिबों ने कहा कि राजोआना अपनी सेहत को नुकसान न पहुंचाएं, अपना ख्याल रखें और भूख हड़ताल तुरंत वापस लेकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें। सिंह साहिब ने कहा कि अगर केंद्र सरकार तय समय में ईमानदारी से फैसला नहीं लेती है तो उसके बाद पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।