फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मान ही गए जाट, अब नहीं रोकेंगे अमित शाह की रैली, सरकार ने ये मांगें मानीं

Mon, 12 Feb 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर
विज्ञापन
आखिरकार हरियाणा सरकार और जाटों के बीच बात बन ही गई। करीब साढ़े पांच घंटे बातचीत चली और कई जरूरी मांगों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में साढ़े पांच घंटे की हाईप्रोफाइल बैठक के बाद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने दावा किया कि सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं।
विज्ञापन


नरम-तल्ख तेवरों के बीच तीन दौर की वार्ता के बाद सरकार और जाटों के बीच सहमति बनी। अब जाट 15 फरवरी को जींद में अमित शाह की मोटर साइकिल रैली के समानांतर भाईचारा न्याय रैली नहीं करेंगे। सिर्फ 18 फरवरी को प्रदेश के जाट बहुल जिलों में बलिदान दिवस मनाएंगे। जाट नेता यशपाल मलिक ने दावा किया कि सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं और केस भी वापस होंगे,

जबकि सरकारी प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि हरियाणा सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेगी। इससे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से सीबीआई में दर्ज कराए गए मामलों की वापसी को लेकर आने वाले समय में फिर से पेच फंस सकता है। चूंकि, इसे लेकर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी और कैप्टन अभिमन्यु को भी मनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें मानीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर
. सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए जाटों पर आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मामले वापस लेगी।
. समैण गांव में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी व उनके लोगों पर दर्ज एफआईआर को खारिज करने संबंधी कोई निर्णय फिलहाल नहीं।
. जाट आरक्षण बिल को राज्यसभा में पारित कराया जाएगा। बिल पास कराने के लिए भाजपा ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी संपर्क साधा है। केंद्र व हरियाणा में जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए सरकार मजबूत पैरवी करेगी।
. जाट आंदोलन में मारे गए युवाओं के बाकी बचे सात आश्रितों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।  

तीसरे दौर की वार्ता में बनी बात
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में दो दौर की वार्ता में जाट नेता मानने को तैयार नहीं हुए। तीसरे दौर की वार्ता में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक व अन्य पांच लोगों से सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव व हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की सीएम सुईट में लगभग डेढ़ घंटे बातचीत हुई। इसके बाद सभी ने बाहर आकर संयुक्त बयान जारी किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें