फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों से whatsapp पर मिलेंगे नेताजी

Fri, 22 Aug 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा हलकों में चुनावी हलचल तेज हो गई है और सोशल नेटवर्किंग एक्टिव। नेता हों या समर्थक या फिर पार्टी प्रचारक, सभी के लिए व्हट्सएप प्रचार का सबसे आसान जरिया बन रहा है।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग ग्रुप बनाकर एक तरफ जहां पार्टी का प्रचार किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ता भी एक-दूसरे से ऐप के जरिए ही सूचना का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

ग्रुप में गैर राजनीतिक लोगों के नंबर भी एड कर प्रचार किया जा रहा है। व्हट्सएप पर इस वक्त सबसे हॉट टापिक हजकां-भाजपा का गठबंधन है।

नेता हों या समर्थक, सभी व्हाट्सएप पर मिलेंगे

थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर इस गठबंधन से जुड़े मैसेज फ्लैश हो रहे हैं। एक ग्रुप में मैसेज आता है कि गठबंधन 25 व 65 सीटों पर फाइनल हो गया, तो कुछ देर बाद मैसेज 35 व 55 सीटें बताता है।

इस समय के सबसे प्रसिद्ध ऐप में गठबंधन के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इनेलो के अलावा किसी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की, लेकिन व्हट्सएप पर किसी को सीएम तो किसी को विधायक के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

हालांकि, फेसबुक भी प्रचार का जरिया है, लेकिन इस वक्त व्हट्सएप की जो अहमियत है, उसे इस ऐप को इस्तेमाल करने वाला बखूबी समझता है।
विज्ञापन

सभी की बात, सभी के साथ

पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के नंबर एड कर ग्रुप बनाए हैं। पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या रणनीति को ग्रुप में अपलोड कर दिया जाता है। इससे एक साथ ही पूरा ग्रुप अलर्ट हो जाता है।

ऐसे में एक-एक को फोन कर बताने की जरूरत भी नहीं। अलग-अलग एसएमएस करने की भी जरूरत नहीं। एक मैसेज एक साथ पूरे ग्रुप में फ्लैश होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें