फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में समय पर नहीं पहुंचे चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण के दौरान भी जीएमसीएच-32 में चिकित्सा अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं कार्यालय नहीं पहुंचा था। टीकाकरण की शुरुआत नर्सिंग ऑफिसर और डाटा ऑपरेटर की देखरेख में की गई। पहला टीका संतोदिया मोहित को लगाया गया, जबकि दूसरा डॉ. आरुष सिंगला को लगा। जब अधिकारियों को पता चला कि डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि श्रीनिवासन केंद्र पर आने वाले हैं तो आनन-फानन वे अस्पताल पहुंच गए। शाम पांच बजे तक जीएमसीएच-32 की दोनों साइट पर 64 लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि, जिन लोगों को टीका लगा, उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

टीका लगवाकर की ड्यूटी
दूसरे सत्र में टीकाकरण के बाद कई स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। उनमें डॉ. आरुष सिंगला भी शामिल थे। उनकी ड्यूटी टीकाकरण के लिए बनाए गए प्रथम केंद्र में लगी थी। सत्र शुरू होने के आधे घंटे बाद उन्होंने टीका लगवाया और 10 मिनट बाद फिर से काम में जुट गए। उन्हीं की तरह कई नर्सिंग ऑफिसर और टेक्निकल स्टाफ भी टीका लगवाकर ड्यूटी वाले यूनिट में लौट गए।
बोले.. ऑल इज वेल
स्वास्थ्य कर्मचारी होने के कारण कोरोना से बचाव के लिए यह टीका जरूर लगवाना था। मैंने टीका लगवाकर अपना फर्ज पूरा कर लिया, अब आपकी बारी है।
-ओम प्रकाश, वार्ड अटेंडेंट जीएमसीएच-32
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण करवाया है। टीका लगने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। मैं बिल्कुल ठीक हूं। अच्छा महसूस कर रही हूं।
-मीनाक्षी, नर्सिंग ऑफ़िसर, जीएमसीएच-32
मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं। कोरोना का टीकाकरण कराकर मैंने स्वयं के प्रति अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं। अब मैं अपनी ड्यूटी दोगुने जोश के साथ करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामचन्द्र यादव, नर्सिंग ऑफ़िसर, जीएमसीएच-32
एक डॉक्टर होने के नाते मुझे अच्छी तरह पता है कि कोरोना का टीकाकरण कितना जरूरी है। मैंने टीकाकरण करवाया है। बिल्कुल ठीक हूं और ड्यूटी कर रहा हूं।
-डॉ. आरुष सिंगला, जीएमसीएच-32
कोरोना टीकाकरण को लेकर नकारात्मक बातों की तरफ ध्यान दिए बिना टीकाकरण करवाया है। सभी को यह संदेश दूंगा कि वह भी आगे आएं और टीकाकरण कराएं।
-मोहिंदर, ओटी टेक्नीशियन, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें