फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: जीएमएसएच-16 की कैंटीन में शाकाहारी भोजन में मिला मांस का टुकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 की कैंटीन में मंगलवार को शाकाहारी भोजन की थाली में मांस का टुकड़ा मिलने पर हंगामा मच गया। मामले की शिकायत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल से की गई। चिकित्सा अधीक्षक ने खाने के नमूने को जांच के लिए भिजवा दिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दो युवक मंगलवार दोपहर 12 बजे लंच के लिए कैंटीन पहुंचे और दो स्पेशल शाकाहारी थाली का ऑर्डर दिया। 100 रुपये की कीमत वाली स्पेशल शाकाहारी थाली में पनीर और राजमा की सब्जी के साथ रोटी, सलाद और गुलाब जामुन परोसा गया। दोनों प्रशिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने थोड़ा ही खाना खाया था कि उन्हें पनीर की सब्जी में कुछ लकड़ी जैसा दिखा। उसे बाहर निकालकर जब टिशू से साफ करके देखा गया तो वह हड्डी था। इसकी शिकायत उन्होंने कैंटीन संचालक से की तो उसने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद वह आकर पुन: खाना खाने लगे। इस दौरान उन्होंने सब्जी को चम्मच से हटाकर देखा तो उसमें मांस का टुकड़ा मिला। इसके बाद दोनों प्रशिक्षु अपनी थाली लेकर सीधे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल के पास पहुंच गए और उनसे पूरी बात बताई। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने खाद्य विभाग के कर्मचारी को बुलाकर खाने का नमूना लेने का निर्देश दिया। वहीं, इस संदर्भ में प्रशिक्षुओं ने चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत भी दे दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रशिक्षु बोले- हम शुद्ध शाकाहारी
दोनों प्रशिक्षुओं का कहना है कि वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने कभी भी मांस का सेवन नहीं किया है। ऐसे में अगर उनके घर वालों को इसकी जानकारी मिलेगी तो बखेड़ा खड़ा हो जाएगा। उन्होंने इस तरह की लापरवाही पर कैंटीन संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इनसेट
बासी सब्जी की भी हो चुकी है शिकायत
बता दें कि इस कैंटीन से सम्बद्ध अस्पताल की गाइनी डिपार्टमेंट की कैंटीन में दो दिन पहले ही मरीजों को बासी सब्जी बेचे जाने का मामला सामने आ चुका है। वहीं मामले पर कैंटीन संचालक का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले ही टेंडर से यह कैंटीन ली है इसलिए उसे परेशान करने के उद्देश्य से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उनके यहां केवल उबला अंडा मिलता है। वह मांस बेचते ही नहीं, फिर खाने में मांस का टुकड़ा कैसे आ सकता है।
विज्ञापन


कोट
स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जीएमएसएच-16 में कैंटीन और फास्ट फूड ज्वांइट को लीज पर दिया था जो पिछले लगभग 30 वर्षों से एक समूह द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को शिकायत मिली कि उसने वेज थाली में चिकन के टुकड़े और हड्डियां मिली हैं। शिकायत मिलते ही विभाग ने तत्काल खाद्य सामग्री का सैंपल लेने का आदेश दिया जिसे खाद्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता के सामने ही जांच के लिए भेजा। कैंटीन के ठेकेदार को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था और उसने प्रस्तुत किया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शरारत की जा रही है। इस दौरान डीएचएस ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट मिलने और कैंटीन संचालक से स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें