फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात प्रबंधन में पीजी कोर्स करके कॅरियर बना सकते हैं युवा, ट्रैफिक का कोर्स कराएगी एमडीयू

Thu, 26 Jul 2018 09:45 AM IST
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
तेज रफ्तार जिंदगी ने सड़क हादसे बढ़ा दिए हैं। यही वजह है कि यातायात प्रबंधन एक विषय के रूप में सामने आया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने सड़क यातायात शिक्षा संस्थान (आईआरटीई) गुरुग्राम को पहला स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम मास्टर्स ऑफ साइंस (एमएससी) शुरू करने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी दो वर्ष के लिए है। इस कोर्स की एक सेमेस्टर की फीस 71 हजार रुपये है। दो वर्ष के चार सेमेस्टर की पढ़ाई का खर्च करीब 2.84 लाख रुपये आएगा। यातायात प्रबंधन पर कोर्स कराने वाली एमडीयू एशिया की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। 
विज्ञापन


यातायात प्रबंधन के दो वर्षीय पीजी कोर्स का उद्देश्य छात्रों को यातायात एवं परिवहन प्रबंधन की प्रणालियां संभालने और उन्हें डिजाइन करने के गुर सिखाना है। पाठ्यक्रम में परिवहन एवं यातायात इंजीनियरिंग, चालक प्रशिक्षण एवं फ्लीट प्रबंधन, सड़क सुरक्षा ऑडिट, सड़क दुर्घटना जांच (रोडक्रैश इनवेस्टिगेशंस), यातायात इंजीनियरिंग, फोरेंसिक इंजीनियरिंग, रोड असिस्ट फाइनेंसिंग व दुर्घटना के बाद प्रबंधन (पोस्टक्रैश मैनेजमेंट) सिखाया जाएगा। इस पाठ्यक्रम को आरंभ करने का उद्देश्य आईआरटीई एवं संयुक्त राष्ट्र यूरोपीय आर्थिक आयोग के बीच हुए समझौते के तहत समूचे दक्षिण पूर्व एशिया में अन्य संस्थानों में ऐसे एमएससी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना है।

आईआरटीई एक एनजीओ है। यह संस्था ट्रैफिक व्यवस्था पर काम रही है। बढ़ते हादसों व परिवहन क्षेत्र की जरूरतों के चलते यातायात प्रबंधन कोर्स शुरू किया गया है। दो वर्षीय पीजी कोर्स आईआरटीई चलाएगी। इसके लिए विवि ने 30 सीटें दो वर्ष के लिए दी हैं। कोर्स के सकारात्मक परिणाम मिलने पर भविष्य के लिए कदम उठाए जाएंगे। संस्थान के पास अपना इंफ्रास्ट्रक्चर है। - डॉ. एएस बूरा, डायरेक्ट, इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एंड रिसर्च, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हादसे और उनमें दम तोड़ने वाले 
वर्ष             हादसे            मौत
2013        10,482        4517
2014        10676        4483
2015        11174        4879
2016        11234        5024
2017        10625        4828 (नवंबर तक)


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें