फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंट लाइन वर्कर में आज एमसी कमिश्नर और डीजीपी को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार से फ्रंट लाइन पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल और नगर निगम कमिश्नर केके यादव समेत 150 फ्रंट लाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अभियान के तहत अब स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अब फ्रंट लाइन पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। टीकाकरण के लिए मंगलवार को पुलिस विभाग के 100 और नगर निगम के 50 कर्मचारियों को मोबाइल संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 स्थित पुलिस अस्पताल में बना केंद्र
टीकाकरण के लिए सेक्टर-26 स्थित पुलिस अस्पताल में एक केंद्र बनाया गया है, जहां पुलिस कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। डॉ. कंग ने बताया कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों की सहूलियत को देखते हुए उनके ही अस्पताल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जबकि नगर निगम के कर्मचारियों को जीएमएसएच-16 में बनाए गए तीसरे केंद्र पर टीका लगाया जाएगा। जीएमएसएच-16 में पहले से दो केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। जहां हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगता है जबकि पीजीआई केवल अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों का ही टीकाकरण कर रहा है।
पुलिस और नगर निगम के 15 हजार कर्मचारियों का हो चुका है पंजीकरण
डॉ. कंग ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार फ्रंट लाइन कर्मचारियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें 12000 पुलिस विभाग के और बाकी नगर निगम के है। पंजीकरण अभी जारी है जबकि हेल्थ केयर वर्कर्स का पंजीकरण अब बंद हो चुका है। डॉक्टर कंग ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के बाद फ्रंट लाइन कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू किया जाना था लेकिन पहले चरण के लाभार्थियों की रफ्तार धीमी होने के कारण उसमें फ्रंट लाइन कर्मचारियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें