फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें: डा.हर्षबर्धन

Sun, 06 Jul 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की 50 सीटे बढ़ाने का आश्वासन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चंडीगढ़ बीजेपी के प्रेसिडेंट संजय टंडन को दिया है।
विज्ञापन


टंडन ने प्रेस रिलीज के जरिए एक जानकारी दी है कि प्रभावित मेडिकल स्टूडेंट के पेरेंट्स और खुद उन्होंने शनिवार सुबह डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की। इस मुद्दे पर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से भी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में पेरेंट्स को एक अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन


इस बारे में जब संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा से बातचीत की गई कि उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में कोई आफिशियल सूचना नहीं दी गई है। सीटें बढ़ने की उम्मीद उन्हें भी है। इस बारे में प्रोफेसर अतुल सचदेवा भी डा. हर्षवर्धन से मिल चुके हैं। जीएमसीएच-32 में काउंसिल के वक्त 50 सीटे खारिज कर दी गई थी। इससे पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया। प्रभावित पेरेंट्स ने इस बारे में संजय टंडन से मुलाकात की और अपनी बात रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें