फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को भूले पाटिल, जन सुनवाई सत्र रद्द

Sun, 06 Jul 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल को छह माह के बाद भी शहर के लोगों की याद नहीं आई है। सोमवार को भी पाटिल की व्यस्तता के चलते यूटी सचिवालय में होने वाले जन सुनवाई सत्र को रद्द कर दिया गया है। शहर के 40 से अधिक लोग पाटिल से मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर माह उन्हें पहले और तीसरे सोमवार का इंतजार रहता है, लेकिन पिछले छह महीनों से पाटिल ने जन सुनवाई सत्र के लिए समय नहीं दिया। अब 21 जुलाई को अगर पाटिल फिर से व्यस्त न हुए तो जन सुनवाई सत्र हो सकता है।

पाटिल से मिलने के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है वह आईटी विभाग के पास हर सप्ताह चक्कर काटते हैं, लेकिन आईटी विभाग के अधिकारी भी यह जानकारी नहीं दे पा रहे हैं कि जन सुनवाई सत्र कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि जन सुनवाई सत्र पहले और तीसरे सोमवार को ही लगता है। अगर पाटिल चाहें तो किसी और सोमवार को भी सत्र का आयोजन हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें