फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सोमवार को सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक का दौरा कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के पब्लिक हेल्थ विंग के कार्यकारी अभियंता भी उनके साथ मौजूद थे। मेयर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को बेहतर करने की बात कही। छठ पूजा से पहले पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घास कटाई, झील की सफाई और उसमें स्वच्छ जल भरने का कार्य, बैठने की व्यवस्था की मरम्मत, उचित रोशनी की व्यवस्था, डस्टबिन लगाने और श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरे व रोशनीदार पार्किंग स्थल बनाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन



छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्वांचल समाज चंडीगढ़ के सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा है। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि वे अपना पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मना सकें। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पर्व के दौरान स्थल पर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की उपलब्धता और पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी समुदायों के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिक-हितैषी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें