फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेयर ने पहुंचाई धार्मिक भावनाओं को ठेस’

Fri, 10 Jan 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने कम्युनिटी सेंटर के भूमि पूजन से ईंटें हटवाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह कहना है वार्ड नंबर-2 के पार्षद सौरभ जोशी का। जोशी ने मेयर व कांग्रेस पार्टी की इस हरकत की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए कम्युनिटी सेंटर की नींव पूरे विधि विधान के साथ रखी गई थी। यहां पर ईंटों को केवल भूमि-पूजन के लिए इस्तेमाल किया गया था।

इस नींव को नुकसान पहुंचाकर भाजपा ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। जोशी ने इसके साथ ही यह भी मांग रखी है कि ईंटें हटाने के मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवानी चाहिए।

मेयर बोले, मजाक बना दिया भाजपा ने
नींव में ईंटों के मामले में नगर निगम मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा ने तो विकास के काम को मजाक बना दिया है।

एक तो वह अपना कसूर नहीं मान रहे हैं और दूसरा इस तरह के बयान दे रहे हैं। निगम की प्रॉपर्टी पर किसी को तरह इस तरह की हरकत करने का अधिकार नहीं है।

ये है मामला
सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर का दोबारा निर्माण किया जाना है। इस काम की शुरुआत के लिए भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने वहां भूमि-पूजन रखा।

इस दौरान जोशी ने मोदी ब्रांड की ईंटों को नींव में रखवाया और ईंटों के जरिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का प्रचार किया। अगले ही दिन कांग्रेस ने वहां से ईंटों को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें